दम-ए-यार ता-नज़'अ भर लीजिए

सख़ी लख़नवीसख़ी लख़नवी

1 min read · 12.4K reads

दम-ए-यार ता-नज़'अ भर लीजिए

'सख़ी' ज़िंदगी तक तो मर लीजिए

दिया दिल तो कहने लगे फेंक कर

कलेजे में अपने ये धर लीजिए

मिरी लाग़री पर तो हँसते हैं आप

कमर की तो अपनी ख़बर लीजिए

अजल आए पीछा छुटते शहर का

कहीं चल के जंगल में घर लीजिए

'सख़ी' हिज्र-ए-जानाँ में खाना कहाँ

ग़म-ओ-दर्द से पेट भर लीजिए

सख़ी लख़नवी
About the poet

सख़ी लख़नवी

उपनाम : 'सख़ी लख़नवी' मूल नाम : सय्यद मक़सूद अली जन्म : इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like