नज़्र-ए-'ग़ालिब' - नज़्म

साजिदा ज़ैदीसाजिदा ज़ैदी

1 min read · 12.4K reads

कैफ़-ए-जाँ नूर-ए-बसर याद आया

अर्सा-ए-हर्फ़-ओ-हुनर याद आया

दश्त-ए-इम्कान की पहनाई में

ख़ाक बर-सर थे कि घर याद आया

लुटते लुटते भी दिल-ए-महज़ूँ को

दर्द का रख़्त-ए-सफ़र याद आया

जब गँवा आए मता-ए-हस्ती

तब हमें जाँ का ज़रर याद आया

बज़्म-ए-जानाँ ही सही बज़्म-ए-ख़याल

दिल का सन्नाटा मगर याद आया

शब-ए-महजूरी में हंगाम-ए-नज़ाअ'

मतला-ए-नूर-ए-सहर याद आया

फिर बुझा दीप कोई पलकों पर

फिर मुझे दीदा-ए-तर याद आया

कौन माँगे है शबिस्तान-ए-विसाल

बस इक आशुफ़्ता-नज़र याद आया

फिर हुआ दिल में ख़यालों का हुजूम

फिर हमें सिल्क-ए-गुहर याद आया

साजिदा ज़ैदी
About the poet

साजिदा ज़ैदी

जन्म : मेरठ, उत्तर प्रदेश संबंधी : ज़ाहिदा ज़ैदी (बहन) LCCN : n81080166

View profile & all 33 Poems / Stories

More from साजिदा ज़ैदी

  1. सबा में मस्त-ख़िरामी गुलों में बू न रहे

    सबा में मस्त-ख़िरामी गुलों में बू न रहेतिरा ख़याल अगर दिल के रू-ब-रू न रहे

    12.4K reads
  2. हम ने इक उम्र में क्या क्या न जहाँ देखे हैं

    हम ने इक उम्र में क्या क्या न जहाँ देखे हैंआसमाँ देखे हैं और क़ा'र-ए-निहाँ देखे हैं

    12.4K reads
  3. शहर-ए-बे-मेहर में मिलता कहाँ दिलदार कोई

    शहर-ए-बे-मेहर में मिलता कहाँ दिलदार कोईकाश मिल जाता हमें मजमा-ए-अग़्यार कोई

    12.4K reads
  4. इक नश्तर-ए-नज़र के तलबगार हम भी हैं

    इक नश्तर-ए-नज़र के तलबगार हम भी हैंदाता हो तुम ग़मों के तो ग़म-ख़्वार हम भी हैं

    12.4K reads
  5. जो तिरी नज़र में पिन्हाँ न ये ए'तिबार होता

    जो तिरी नज़र में पिन्हाँ न ये ए'तिबार होतामिरी जाँ ग़ुबार होती मिरा दिल मज़ार होता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like