कब से महव-ए-सफ़र हो - नज़्म

साजिदा ज़ैदीसाजिदा ज़ैदी

1 min read · 12.4K reads

साजिदा कुन युगों की मसाफ़त समेटे हुए

इस बयाबाँ में यूँही भटकती रहोगी

इन बगूलों के हमराह यूँ रक़्स करती रहोगी

कितने सहराओं में तुम ने फोड़े हैं पाँव के छाले

कितनी बेदार रातों से माँगा है तुम ने ख़िराज-ए-तमन्ना

साजिदा कुछ कहो

हिज्र की किन ज़मानों में अश्कों की माला पिरोई

किन हिसाबों चुकाया क़र्ज़-ए-जुनूँ

कौन से मरहलों से गुज़र कर बना रूह का पैरहन

किस तरह जाँ से गुज़रे हैं तूफ़ान-ए-ग़म

किस तरह नंद आँधी की यलग़ार में

तुम ने अपनी रिदा को सँभाला

कैसे यख़-बस्ता तन्हाइयों में

जश्न-ए-रूह-ओ-दिल-ओ-जाँ मनाया

शोला-ए-आरज़ू में

कैसे हर्फ़-ओ-नवा को तपाया

जागती रात की तीरगी को

किस तरह मतला-ए-नूर-ए-यज़्दाँ बनाया

कितने सज्दों से अपनी जबीं को सजाया

साजिदा

दर्द के रास्तों पर

कब से महव-ए-सफ़र हो

तुम ने इन रहगुज़ारों की बंजर ज़मीं में

कितने रफ़्तार-ओ-गुफ़्तार के गुल खिलाए

इस अक़ूबत-कदा की सियाही में

कितने चराग़-ए-तमन्ना जलाए

साजिदा

इस तग-ओ-दौ से तुम ने

क्या कभी चेहरा-ए-ज़िंदगी को सँवारा

क्या किसी दिल में कोई सितारा उतारा

क्या ज़माने की रफ़्तार बदली

क्या किसी तपते सहरा के ज़र्रों को कुंदन बनाया

कितने ज़ख़्मों पे इंसाँ के मरहम लगाया

ज़ुल्म की दास्ताँ को कभी हर्फ़-ए-शीरीं बनाया

साजिदा

शाम है ज़िंदगी की

थक के सो जाऊँ सब हाओ भूल जाओ

कड़ी धूप के कोस-दर-कोस

अगले ज़मानों के नक़्श-ए-क़दम हैं

रंग-ओ-मोसम बदलने लगा है

तुम मसीहा नहीं

थक के सो जाओ

रक़्स-ए-जुनूँ भूल जाओ

साजिदा ज़ैदी
About the poet

साजिदा ज़ैदी

जन्म : मेरठ, उत्तर प्रदेश संबंधी : ज़ाहिदा ज़ैदी (बहन) LCCN : n81080166

View profile & all 33 Poems / Stories

More from साजिदा ज़ैदी

  1. सबा में मस्त-ख़िरामी गुलों में बू न रहे

    सबा में मस्त-ख़िरामी गुलों में बू न रहेतिरा ख़याल अगर दिल के रू-ब-रू न रहे

    12.4K reads
  2. हम ने इक उम्र में क्या क्या न जहाँ देखे हैं

    हम ने इक उम्र में क्या क्या न जहाँ देखे हैंआसमाँ देखे हैं और क़ा'र-ए-निहाँ देखे हैं

    12.4K reads
  3. शहर-ए-बे-मेहर में मिलता कहाँ दिलदार कोई

    शहर-ए-बे-मेहर में मिलता कहाँ दिलदार कोईकाश मिल जाता हमें मजमा-ए-अग़्यार कोई

    12.4K reads
  4. इक नश्तर-ए-नज़र के तलबगार हम भी हैं

    इक नश्तर-ए-नज़र के तलबगार हम भी हैंदाता हो तुम ग़मों के तो ग़म-ख़्वार हम भी हैं

    12.4K reads
  5. जो तिरी नज़र में पिन्हाँ न ये ए'तिबार होता

    जो तिरी नज़र में पिन्हाँ न ये ए'तिबार होतामिरी जाँ ग़ुबार होती मिरा दिल मज़ार होता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like