हयात की बे-रुख़ी नई है न अपनी कम-माएगी नई है

साजिदा ज़ैदीसाजिदा ज़ैदी

1 min read · 12.4K reads

हयात की बे-रुख़ी नई है न अपनी कम-माएगी नई है

फिर आज जज़्बात-ए-ग़म की मौजों में कैसी ये बेकली नई है

न जाने हर्फ़-ए-तलब है नादिम कि बे-ज़बानी ज़बाँ है अपनी

धड़क रहा है दिल-ए-तमन्ना कि मंज़िल-ए-आशिक़ी नई है

वही है जादा वही सफ़र है वही है मंज़र वही नज़र है

मगर ब-अंदाज़-ए-आश्नाई हमारी वारफ़्तगी नई है

ज़वाल-ए-हस्ती के नौहा-ख़्वाँ थे कोई हमारी ज़बाँ न समझा

बुझे हैं सीनों में दिल सभी के कि अपनी आशुफ़्तगी नई है

जो हर्फ़ दिल पर रक़म किए थे वो ले उड़ें यास की हवाएँ

अब इस बयाबान-ए-आरज़ू में हमारी बेचारगी नई है

न कोई दर्द-आश्ना न हमदम न कोई सोज़-ए-दरूँ का महरम

हमें यहाँ अजनबी हैं जाने कि सारी दुनिया नई नई है

मैं नक़्द-ए-जाँ तक लुटा चुकी थी नफ़स में शो'ले जला चुकी थी

तिलिस्म-ए-ख़्वाब अब कहाँ से आया ये मंज़िल-ए-बे-खु़दी नई है

साजिदा ज़ैदी
About the poet

साजिदा ज़ैदी

जन्म : मेरठ, उत्तर प्रदेश संबंधी : ज़ाहिदा ज़ैदी (बहन) LCCN : n81080166

View profile & all 33 Poems / Stories

More from साजिदा ज़ैदी

  1. सबा में मस्त-ख़िरामी गुलों में बू न रहे

    सबा में मस्त-ख़िरामी गुलों में बू न रहेतिरा ख़याल अगर दिल के रू-ब-रू न रहे

    12.4K reads
  2. हम ने इक उम्र में क्या क्या न जहाँ देखे हैं

    हम ने इक उम्र में क्या क्या न जहाँ देखे हैंआसमाँ देखे हैं और क़ा'र-ए-निहाँ देखे हैं

    12.4K reads
  3. शहर-ए-बे-मेहर में मिलता कहाँ दिलदार कोई

    शहर-ए-बे-मेहर में मिलता कहाँ दिलदार कोईकाश मिल जाता हमें मजमा-ए-अग़्यार कोई

    12.4K reads
  4. इक नश्तर-ए-नज़र के तलबगार हम भी हैं

    इक नश्तर-ए-नज़र के तलबगार हम भी हैंदाता हो तुम ग़मों के तो ग़म-ख़्वार हम भी हैं

    12.4K reads
  5. जो तिरी नज़र में पिन्हाँ न ये ए'तिबार होता

    जो तिरी नज़र में पिन्हाँ न ये ए'तिबार होतामिरी जाँ ग़ुबार होती मिरा दिल मज़ार होता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like