फ़क़ीरी में - नज़्म

साजिदा ज़ैदीसाजिदा ज़ैदी

1 min read · 12.4K reads

फ़क़ीरी में भी ख़ुश-वक़्ती के

कुछ सामान फ़राहम थे

ख़यालों के बगूले

मुज़्तरिब जज़्बों के हँगामे,

तलातुम बहर-ए-हस्ती में

तमव्वुज-ए-रूह के बन में,

अजब उफ़्ताँ-ओ-ख़ैज़ाँ मरहले पहनाई शब के,

तड़प ग़म-हा-ए-हिज्राँ की

लरज़ती आरज़ू दीदार-ए-जानाँ की

अदम-आबाद के सहरा में एक ज़र्रा

कि मिस्ल-ए-क़तरा-ए-सीमाब लर्ज़ीदा

सदफ़ में ज़ेहन के जूँ

गौहर-ए-कामयाब पोशीदा

दिल-ए-सद-पारा

जू-ए-ग़म

लरज़ती कश्ती-ए-एहसास

जहाँ-बीनी का दिल में अज़्म-ए-दुज़्दीदा

फ़क़ीरी में यही असबाब-ए-हस्ती था यही दर्द-ए-तह-ए-जाम-ए-तमन्ना था

यही सामाँ बचा लेते तो अच्छा था

फ़क़ीरी में मगर ये कौन सी उफ़्ताद आई है

कि सामाँ लुट गया राहों में कासा दिल का ख़ाली है

साजिदा ज़ैदी
About the poet

साजिदा ज़ैदी

जन्म : मेरठ, उत्तर प्रदेश संबंधी : ज़ाहिदा ज़ैदी (बहन) LCCN : n81080166

View profile & all 33 Poems / Stories

More from साजिदा ज़ैदी

  1. सबा में मस्त-ख़िरामी गुलों में बू न रहे

    सबा में मस्त-ख़िरामी गुलों में बू न रहेतिरा ख़याल अगर दिल के रू-ब-रू न रहे

    12.4K reads
  2. हम ने इक उम्र में क्या क्या न जहाँ देखे हैं

    हम ने इक उम्र में क्या क्या न जहाँ देखे हैंआसमाँ देखे हैं और क़ा'र-ए-निहाँ देखे हैं

    12.4K reads
  3. शहर-ए-बे-मेहर में मिलता कहाँ दिलदार कोई

    शहर-ए-बे-मेहर में मिलता कहाँ दिलदार कोईकाश मिल जाता हमें मजमा-ए-अग़्यार कोई

    12.4K reads
  4. इक नश्तर-ए-नज़र के तलबगार हम भी हैं

    इक नश्तर-ए-नज़र के तलबगार हम भी हैंदाता हो तुम ग़मों के तो ग़म-ख़्वार हम भी हैं

    12.4K reads
  5. जो तिरी नज़र में पिन्हाँ न ये ए'तिबार होता

    जो तिरी नज़र में पिन्हाँ न ये ए'तिबार होतामिरी जाँ ग़ुबार होती मिरा दिल मज़ार होता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like