आख़िरी ख़्वाहिश - नज़्म

साजिदा ज़ैदीसाजिदा ज़ैदी

1 min read · 12.4K reads

थी ख़्वाहिश किसी की

कि मैं ज़िंदगी का

अहम वाक़िआ'

कोई चुन कर सुनाऊँ

मेरी फ़िक्र ने जब इधर रुख़ किया तो

ये पाया कि

मुश्किल बड़ी है

कि ये ज़िंदगी तो

अहम वाक़िओं' की

मुसलसल कड़ी है

इधर भी जुड़ी है

उधर भी जुड़ी है

इसी फ़िक्र में मैं पड़ी रह गई कि

उठाऊँ किधर से

अहम वाक़िआ' इक

तसलसुल को इस के

किधर से मैं तोड़ूँ

अगर तोड़ भी दूँ

तो फिर कैसे जोड़ूँ

शुरूअ' की कड़ी तो बहुत ही अहम थी

उसे छू के देखा तो बिल्कुल नर्म थी

अभी दरमियाँ तक मैं

पहुँची नहीं थी

कि रंगीन कड़ियाँ

खनकने लगीं ख़ुद

मुझे छू के देखो

मुझे चूम लो तुम

कि मुझ से अहम

कुछ नहीं ज़िंदगी में

अजब मो'जिज़ा था कि

कड़ियाँ सभी वो

न आँचल से उलझीं

न ठहरीं कहीं भी

गुज़रती रहीं और

गुज़रने से पहले

हसीं रंग अपने

अता कर के मुझ को

मिरी ही कलाई में

बन बन के कंगन

खनकने लगी थीं

तसलसुल मगर उन का टूटा नहीं था

कोई रंग भी उन का झूटा नहीं था

अभी तक तो उन को

सँभाले सँभाले

गुज़रती रही मैं

सिरा आख़िरी जब

मिरे हाथ में है

तो जी चाहता है

मुझे थाम ले वो

मेरी सुस्त-रफ़्तारियों के मुक़ाबिल

अगर वो ठहर न सके

तो मिरा साथ देने की ख़ातिर

वो इतना तो कर दे

कि मेरे गुज़रने से पहले

मिरा वक़्त आने से पहले

बढ़े

और

मुझे क़ैद कर ले

साजिदा ज़ैदी
About the poet

साजिदा ज़ैदी

जन्म : मेरठ, उत्तर प्रदेश संबंधी : ज़ाहिदा ज़ैदी (बहन) LCCN : n81080166

View profile & all 33 Poems / Stories

More from साजिदा ज़ैदी

  1. सबा में मस्त-ख़िरामी गुलों में बू न रहे

    सबा में मस्त-ख़िरामी गुलों में बू न रहेतिरा ख़याल अगर दिल के रू-ब-रू न रहे

    12.4K reads
  2. हम ने इक उम्र में क्या क्या न जहाँ देखे हैं

    हम ने इक उम्र में क्या क्या न जहाँ देखे हैंआसमाँ देखे हैं और क़ा'र-ए-निहाँ देखे हैं

    12.4K reads
  3. शहर-ए-बे-मेहर में मिलता कहाँ दिलदार कोई

    शहर-ए-बे-मेहर में मिलता कहाँ दिलदार कोईकाश मिल जाता हमें मजमा-ए-अग़्यार कोई

    12.4K reads
  4. इक नश्तर-ए-नज़र के तलबगार हम भी हैं

    इक नश्तर-ए-नज़र के तलबगार हम भी हैंदाता हो तुम ग़मों के तो ग़म-ख़्वार हम भी हैं

    12.4K reads
  5. जो तिरी नज़र में पिन्हाँ न ये ए'तिबार होता

    जो तिरी नज़र में पिन्हाँ न ये ए'तिबार होतामिरी जाँ ग़ुबार होती मिरा दिल मज़ार होता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

सारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानावह रसिक नहीं हैवहमृदुभाषिणी है,— बी. गोपाल रेड्डीअभिनेत्रीवहफ़िल्मी नभ में शुक्रतारा-सी चमक उठी— बी. गोपाल रेड्डीआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुरपका बाघकंस्ट्रक्शन साइट पर एक आदिवासी औरत पका रही थी रोटी।उसका बेटा रोटी खाने से कर रहा था इनकार।— फ़रीद ख़ाँ