बादल टकराए मोहब्बत का ज़ुहूर हुआ
बारिश की बूंदों ने
पत्तों से छन-छन कर
कलियों के लब चूमे
मोरनी लहक लहक कर झूमी
पँख खोल कर रक़्स किया
गोया सारी ज़मीन और हफ़्त आसमाँ
नद्दियाँ झरने
उस की मम्लिकत हुए
और उस हसीन शहज़ादी ने
नाचते नाचते पैरों को देखा
यक-लख़्त आँसू बहे
लेकिन मोर ने सब से पहले
उस के पैरों को चूमा
सफ़ेद पँख रंगों से माला-माल हुए
मोर ने आँसू जज़्ब किए
और मोरनी के हुस्न ने
फ़लक को क़ौस-ए-क़ुज़ह अता की








