तलाश - नज़्म

शाइस्ता यूसुफ़शाइस्ता यूसुफ़

1 min read · 12.4K reads

मैं ढूँढती हूँ

रहमत-ए-बाराँ

मिट्टी की ख़ुशबू

हवाओं के नग़्मे

झरने उमडते हुए

बहती हुई नद्दियाँ

मौसम-ए-बाराँ है

ख़ुशबुओं में रच-बस कर

हर पहर महकती है

झरने उमडते हैं

मदहोश नद्दियाँ हैं

मैं बहती जाती हूँ

लेकिन

समुंदर के आने तक

क़दम रुक से जाते हैं

गुनहगार है ये बदन मेरा

सिमटता है लहरों में

चमकते हुए दाग़ की तरह

फिर से

उभरता है आँखों में

ढूँढती हूँ मैं

ख़ालिक़ को

जो आ के भारी बदन ये बदल डाले

फूल कर दे मुझे

और मैं

फिर से पानी पे

आहिस्ता आहिस्ता

बहने लगूँ

शाइस्ता यूसुफ़
About the poet

शाइस्ता यूसुफ़

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like