मैं कहानी के महल में उतरती गई
परियाँ देव ग़ुलाम सहेलियाँ शहज़ादे
तितलियाँ भँवरे फ़व्वारे
हसीन नज़ारे देवता की मोहब्बत
राक्षस की शरारत
पता ही नहीं चला
कब माँ की आवाज़ डूबती चली गई
कब मुझे नींद लग गई
अब जागने लगी हूँ
तो हैरत में हूँ
कि मैं कहानी में हूँ
या कहानी मुझ में








