सखी - नज़्म

शाइस्ता मुफ़्तीशाइस्ता मुफ़्ती21 Sept 1968

1 min read · 12.4K reads

आज आओ सखी बताऊँ तुझे

अन-कही बात है सुनाऊँ तुझे

कैसे टूटा मिलन का ख़्वाब मिरा

दश्त में रह गया सराब मिरा

तुम मिली हो तो आज सोचती हूँ

पर्दा-ए-राज़ को उठा ही दूँ

आज आओ सखी बता ही दूँ

दिल धड़कता है और ये जुम्बिश भी

एक नाकाम आरज़ू ले कर

शाम-ए-वा'दा की जुस्तुजू ले कर

यूँही दम-भर को मुस्कुराता है

और फिर डूब डूब जाता है

आज आओ सखी बताऊँ तुझे

अन-कही बात है सुनाऊँ तुझे

आरज़ू दिल में यूँ मचलती है

जैसे बे-कल हवा का गीत कोई

सर की संगत में मन का मीत कोई

दिल धड़कता है ये किसी के लिए

और मचलता है सरख़ुशी के लिए

एक ख़ुश्बू-ख़िराम चलती है

और साक़ी ब-नाम चलती है

बाँध कर शाम मेरे पल्लू से

रात करती है गुफ़्तुगू मुझ से

आज आओ सखी बताऊँ तुझे

अन-कही बात है सुनाऊँ तुझे

शाइस्ता मुफ़्ती
About the poet

शाइस्ता मुफ़्ती

जन्म : 21 Sep 1968 | कराची, सिंध

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like