शहर-आशोब - नज़्म

शाइस्ता मुफ़्तीशाइस्ता मुफ़्ती21 Sept 1968

1 min read · 12.4K reads

ऐ मिरे देस में बस्ते हुए अच्छे लोगो

ख़ुद ही सोचो कि सज़ा जैसी ये तन्हाई है

जिस जगह फूल महकते थे वफ़ाओं के कभी

इन फ़ज़ाओं में अटल रात की गहराई है

इन अँधेरों से परे आज भी इस दुनिया में

लोग ख़ुश-हाल मोहब्बत से रहा करते हैं

आज भी शाम ढले सुख की हसीं वादी में

लोग पेड़ों के तले रोज़ मिला करते हैं

रोज़ उठती है महक उन के हसीं आँगन से

सादगी जीने का सामान हुआ करती है

उन की आँखों में महकते हैं गुलाबों के चमन

ज़िंदगी कैफ़ का उन्वान हुआ करती है

ऐ मिरे देस में बस्ते हुए अच्छे लोगो

ज़िंदगी कौन से मंज़र में गुज़ारी तुम ने

ख़ाक और ख़ून से लिथड़ी हुई मंज़िल की तलब

कौन से क़र्ज़ की ज़ंजीर उतारी तुम ने

यूँ उलझते हो भटकते हुए आहू की तरह

कैसे आशोब में इक उम्र गँवा दी तुम ने

ख़ारज़ारों से लिखी दिल पे कहानी दुख की

कौन सी शब की सियाही को जिला दी तुम ने

ऐ मिरे देस में बस्ते हुए अच्छे लोगो

ख़ुद को पहचान के इस बाब में रुस्वा न करो

ज़िंदगी सिर्फ़ मोहब्बत का हसीं तोहफ़ा है

इस हसीं ख़्वाब की ता'बीर का सौदा न करो

शाइस्ता मुफ़्ती
About the poet

शाइस्ता मुफ़्ती

जन्म : 21 Sep 1968 | कराची, सिंध

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी