मुझ को हैरत है तुम्हें याद न आई मेरी
दूर जाते हुए इक बार न मुड़ कर देखा
कितनी सदियों के तग़ाफ़ुल ने दिया था इक पल
कैसे मुमकिन है गुज़र जाए वो आहट के बिना
दिल ने इक बार भी क्यूँ दी न दुहाई मेरी
बार तुम को न लगा मुझ से जुदा हो जाना
मैं ये समझी थी कि मैं रह न सकूँगी तुझ बिन
तुझ से दूरी का तसव्वुर था बहुत अन-जाना
फिर भी मैं ख़ुश हूँ कि इस कार-गह-ए-दुनिया में
तुम से मिलने के लिए वक़्त ने रस्ता तो दिया
इस क़दर मुझ पे मेहरबान ये क़ुदरत तो हुई
साथ पल-भर का सही साथ तो पाया तेरा








