शब-ए-तन्हाई - नज़्म

शाइस्ता मुफ़्तीशाइस्ता मुफ़्ती21 Sept 1968

1 min read · 12.4K reads

साँस रोके हुए इस शहर से गुज़री है हवा

कुछ तो कहती है फ़ज़ा रात के दीवानों से

ख़ाली सड़कों पे बहुत शोर है सन्नाटे का

गीत लिक्खे हैं ख़मोशी की मधुर तानों से

मेरे अहबाब मुझे कहते हैं ऐ जान-ए-अज़ीज़

तू यहाँ तन्हा अँधेरों से उलझता क्या है

शहर में सफ़ सी बिछी है बुझे अँगारों पर

तू फ़क़त राख के अम्बार को तकता क्या है

आओ हम मिल के मनाएँ शब-ए-ख़ामोशी को

बुझ गया दिल तो हुआ क्या अभी बीनाई है

ख़ाली नज़रों से तकें टूटे हुए तारों को

अपने ख़्वाबों पे पशेमाँ शब-ए-तन्हाई है

साँस रोके हुए इस शहर से गुज़री है हवा

शाइस्ता मुफ़्ती
About the poet

शाइस्ता मुफ़्ती

जन्म : 21 Sep 1968 | कराची, सिंध

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like