रेत का मुसाफ़िर - नज़्म

शाइस्ता मुफ़्तीशाइस्ता मुफ़्ती21 Sept 1968

1 min read · 12.4K reads

रेत का मुसाफ़िर था रात की हवेली में

सिर्फ़ रात भर ठहरा जोग ले लिया उस ने

रेत की हथेली से फूल रेत के चुन कर

ख़्वाब की सहेली से रोग ले लिया उस ने

सिर्फ़ एक लम्हे की मुख़्तसर कहानी को

रेत के मुसाफ़िर ने यूँ अमर बना डाला

कासा-ए-मोहब्बत में ले के भीक लफ़्ज़ों की

आरज़ू की आँखों में अश्क-ए-तर बना डाला

कौन अब तुझे जाने कौन याद रक्खेगा

वक़्त की उड़ानों के कौन आसमानों में

तू ने रोग पाला था किस तरह गुज़ारा था

एक पल के जीवन को अजनबी मकानों में

आज अपने शाइ'र को ये हमें बताना है

तू जो आग में जल कर गुल्सिताँ बनाता है

हर्फ़ हर्फ़ चुन कर मोतियों की लड़ियों से

सुब्ह के सितारों तक सेहन-ए-दिल सजाता है

जो भी तू ने लिक्खा है सिर्फ़ तेरी पूँजी है

सिर्फ़ एक लम्हा है सिर्फ़ एक साअ'त है

वक़्त के समुंदर में सिर्फ़ इक यही लम्हा

बे-कराँ अलामत है जज़्ब-ए-दिल की चाहत है

शाइस्ता मुफ़्ती
About the poet

शाइस्ता मुफ़्ती

जन्म : 21 Sep 1968 | कराची, सिंध

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like