नज़्म - नज़्म

शाइस्ता मुफ़्तीशाइस्ता मुफ़्ती21 Sept 1968

1 min read · 12.4K reads

वो समुंदर के पार रहता है

और दिल बे-क़रार रहता है

उस की बातें जो याद आती हैं

दिन ढले तक हमें सताती हैं

रात-भर इक ख़ुमार रहता है

वो समुंदर के पार रहता पय

शहर मातम-कुनाँ है तेरे बग़ैर

दश्त भी बे-अमाँ है तेरे बग़ैर

हर शजर सोगवार रहता है

वो समुंदर के पार रहता है

दोस्ती बन गई सज़ा जैसे

और हो आप की अता जैसे

हर करम का शुमार रहता है

वो समुंदर के पार रहता है

रास्ता इक तवील हसरत थी

तेरे आने की दिल में चाहत थी

मंज़िलों का ग़ुबार रहता है

वो समुंदर के पार रहता है

शाइस्ता मुफ़्ती
About the poet

शाइस्ता मुफ़्ती

जन्म : 21 Sep 1968 | कराची, सिंध

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like