नग़्मा-ए-जाँ - नज़्म

शाइस्ता मुफ़्तीशाइस्ता मुफ़्ती21 Sept 1968

1 min read · 12.4K reads

फिर कोई नग़्मा-ए-जाँ छेड़ कि शब बाक़ी है

अन-सुना गीत कोई रक़्स-ए-गह-अंजुम में

उलझे उलझे हुए बालों से उलझता हुआ गीत

महकी महकी हुई साँसों में सुलगता हुआ गीत

फिर सजाया है हथेली पे तिरे नाम का दीप

और हवाओं से उलझते हैं सँभल जाते हैं

सिलसिले ख़्वाब के बद-मस्त हवा के साथी

दिल में इक जोत जलाते हैं बुझा जाते हैं

मेरे तकिए पे सजी है कोई बे-कल ख़्वाहिश

सोचती हूँ कि उसे नींद की वादी ले जाऊँ

अपनी सहमी हुई बाहोँ का बना कर घेरा

संग अपने ही रखूँ दूर न होने पाऊँ

अन-सुना गीत कोई रक़्स-गह-ए-अंजुम में

फिर कोई नग़्मा-ए-जाँ छेड़ कि शब बाक़ी है

शाइस्ता मुफ़्ती
About the poet

शाइस्ता मुफ़्ती

जन्म : 21 Sep 1968 | कराची, सिंध

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like