ज़िंदगी के मंज़र में
हार-जीत का मंज़र
कस क़दर उदासी का
और बे-नवाई का
एक मुंतज़िर मंज़र
डूब कर इरादों में
टूट कर सराबों में
दश्त-ए-बे-अमाँ मंज़र
हार-जीत का मंज़र
आज अपने शाइ'र से
पूछ लें तो अच्छा है
क्या गँवा के पाया है
और क्या जो खोया है
ए'तिबार का मंज़र
हार-जीत का मंज़र
आज तुम से खेली है
ज़िंदगी की वो बाज़ी
जिस में हारना शायद
जीत का ख़ुलासा है
खेल खेल में जानम
आओ आज फिर खेलें
हार-जीत का मंज़र
मुंतज़िर निगाहों में
मैं तो हार जाऊँगी
सोच लो पिया लेकिन
तुम से जीत जाऊँगी








