ऐ मिरे दिल ये तिरे दर पे जो दस्तक सी है
मुझ को लगता है हवाओं ने मोहब्बत की है
मैं ने तन्हा ही सँभाला है ख़ज़ाने को तिरे
ज़िंदगी तुझ से हर इक रंग में उल्फ़त की है
राज़ अब राज़ नहीं कोई तिरी महफ़िल में
बिन पिए भी तिरे लहजे में जो लर्ज़िश सी है
लौट जाते हैं सभी अपने घरोंदों की तरफ़
दिल-ए-वीराँ ने सर-ए-शाम ये हुज्जत की है
यूँ तपिश मुझ को जलाए है रुलाए है मगर
शम्अ' हर रंग में जलती है सहर होती है
कोहर सा फैलता जाता है मिरी सुब्हों में
हाथ जलते हैं जो तारों की तलब होती है








