रिसाइकिलबिन - नज़्म

साइमा इसमासाइमा इसमा

1 min read · 12.4K reads

लफ़्ज़ वापस नहीं हुआ करते

तल्ख़ियों में घुले हुए लहजे

ज़र्फ़ के हाथ क्या ही माहिर हों

फूल बन कर नहीं खिला करते

हज़्फ़ करने का आसरा ले कर

कोई तहरीर लिख नहीं देना

भूल जाने की इल्तिजा ले कर

मत कहो कोई हर्फ़-ए-ना-बीना

कल जो ख़ाली गया था वार कोई

कारगर आज हो भी सकता है

भूली-बिसरी गवाहियों का शजर

बार-वर आज हो भी सकता है

नज़र-अंदाज़ होने वाला दर्द

मो'तबर आज हो भी सकता है

वक़्त की धूल में उलझ कर भी

ज़िंदा रहता है साँस लेता है

नक़्श आवाज़ का हो हर्फ़ का हो

लाख ग़ाएब करो निगाहों से

दिल के अंदर कहीं पे रहता है

नक़्श बन कर नहीं मिटा करते

साइमा इसमा
About the poet

साइमा इसमा

मूल नाम : साइमा इसमा

View profile & all 27 Poems / Stories

More from साइमा इसमा

  1. मयस्सर ख़ुद निगह-दारी की आसाइश नहीं रहती

    मयस्सर ख़ुद निगह-दारी की आसाइश नहीं रहतीमोहब्बत में तो पेश-ओ-पस की गुंजाइश नहीं रहती

    12.4K reads
  2. ख़ाली हाथों में मोहब्बत बाँटती रह जाऊँगी

    ख़ाली हाथों में मोहब्बत बाँटती रह जाऊँगीअपने ख़ाली हाथ आख़िर देखती रह जाऊँगी

    12.4K reads
  3. उस रस्ते पर जाते देखा कोई नहीं है

    उस रस्ते पर जाते देखा कोई नहीं हैघर है इक और उस में रहता कोई नहीं है

    12.4K reads
  4. कुछ बे-नाम तअल्लुक़ जिन को नाम अच्छा सा देने में

    कुछ बे-नाम तअल्लुक़ जिन को नाम अच्छा सा देने मेंमैं तो सारी बिखर गई हूँ घर को इकट्ठा रखने में

    12.4K reads
  5. सुनते रहते हैं फ़क़त कुछ वो नहीं कह सकते

    सुनते रहते हैं फ़क़त कुछ वो नहीं कह सकतेआइनों से जो कहें उन को नहीं कह सकते

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like