कहना ये था - नज़्म

साइमा इसमासाइमा इसमा

1 min read · 12.4K reads

जाने कहाँ हो

दफ़्तर के मुर्दा माहौल में

दोग़ले लोगों के झुरमुट में

शहर की बाहोँ के ज़ालिम हल्क़े से बाहर

चौड़ी शह-राहों के तपते सीने पर चुप-चाप रवाँ हो

या किसी तह-ख़ाने की ठंडक के मेहमाँ हो

मोबाइल का साफ़ जवाब है

आप के मतलूबा नंबर से कोई जवाब नहीं मिलता है

कहना ये था

ये कम्पयूटर आज मिरी ख़्वारी पर फिर आमादा है

नेट का राब्ता जुड़ नहीं पाता

जुड़ जाए तो पल से ज़ियादा रुकने को तय्यार नहीं है

कौन सा आईकोन दबाऊँ तो ये सरकश घोड़ा क़ाबू में आएगा

किस नंबर पर फ़ोन करूँ तो कोई मदद की सूरत होगी

मोडम बाग़ी हो बैठा है

सरवर बात नहीं सुनता

वेब की रगों में ख़ून जमा है

कोने पर इक घूमती दुनिया के मेहवर पर ज़ंग लगा है

जाने कहाँ हो

किसी शजर की बाहम पैवस्ता शाख़ों से राह बना कर

बिजली के खम्बों तारों

या दीवारों के कान से हो कर

शायद कोई भूला-भटका सिगनल तुम को ढूँड निकाले

और बतला दे

पास न हो तुम तो मैं सारे आलम से कट जाती हूँ

दुनिया मेरी मुट्ठी में से रेत की सूरत बह जाती है

दुनिया भर से मेरे राब्ते बस तुम से हैं

राब्ता रखना

साइमा इसमा
About the poet

साइमा इसमा

मूल नाम : साइमा इसमा

View profile & all 27 Poems / Stories

More from साइमा इसमा

  1. मयस्सर ख़ुद निगह-दारी की आसाइश नहीं रहती

    मयस्सर ख़ुद निगह-दारी की आसाइश नहीं रहतीमोहब्बत में तो पेश-ओ-पस की गुंजाइश नहीं रहती

    12.4K reads
  2. ख़ाली हाथों में मोहब्बत बाँटती रह जाऊँगी

    ख़ाली हाथों में मोहब्बत बाँटती रह जाऊँगीअपने ख़ाली हाथ आख़िर देखती रह जाऊँगी

    12.4K reads
  3. उस रस्ते पर जाते देखा कोई नहीं है

    उस रस्ते पर जाते देखा कोई नहीं हैघर है इक और उस में रहता कोई नहीं है

    12.4K reads
  4. कुछ बे-नाम तअल्लुक़ जिन को नाम अच्छा सा देने में

    कुछ बे-नाम तअल्लुक़ जिन को नाम अच्छा सा देने मेंमैं तो सारी बिखर गई हूँ घर को इकट्ठा रखने में

    12.4K reads
  5. सुनते रहते हैं फ़क़त कुछ वो नहीं कह सकते

    सुनते रहते हैं फ़क़त कुछ वो नहीं कह सकतेआइनों से जो कहें उन को नहीं कह सकते

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like