एक समुंदर
उस में रक्खे चंद जज़ीरे
बीच में जिन के
दूरी की नीलाहट रक़्साँ
रब्त-ए-बाहम बस पानी की अंधी लहरें
या तूफ़ानी हवा के झक्कड़
सुना है एक जज़ीरे पर कोह-ए-जूदी है
हम औलाद-ए-नूह तो हैं पर
नाव बनाने का सारा फ़न भूल चुके हैं
एक समुंदर
उस में रक्खे चंद जज़ीरे
बीच में जिन के
दूरी की नीलाहट रक़्साँ
रब्त-ए-बाहम बस पानी की अंधी लहरें
या तूफ़ानी हवा के झक्कड़
सुना है एक जज़ीरे पर कोह-ए-जूदी है
हम औलाद-ए-नूह तो हैं पर
नाव बनाने का सारा फ़न भूल चुके हैं

मयस्सर ख़ुद निगह-दारी की आसाइश नहीं रहतीमोहब्बत में तो पेश-ओ-पस की गुंजाइश नहीं रहती
ख़ाली हाथों में मोहब्बत बाँटती रह जाऊँगीअपने ख़ाली हाथ आख़िर देखती रह जाऊँगी
उस रस्ते पर जाते देखा कोई नहीं हैघर है इक और उस में रहता कोई नहीं है
कुछ बे-नाम तअल्लुक़ जिन को नाम अच्छा सा देने मेंमैं तो सारी बिखर गई हूँ घर को इकट्ठा रखने में
सुनते रहते हैं फ़क़त कुछ वो नहीं कह सकतेआइनों से जो कहें उन को नहीं कह सकते