तैरेगा फ़ज़ा में जो समुंदर न मिलेगा

Sahir HoshiarpuriSahir Hoshiarpuri5 Mar 1913 – 18 Dec 1994

1 min read · 12.6K reads

तैरेगा फ़ज़ा में जो समुंदर न मिलेगा

दिल सा भी ज़माने में शनावर न मिलेगा

साहिल से तो अंदाज़ा-ए-तूफ़ाँ भी है दुश्वार

तह में जो न उतरोगे तो गौहर न मिलेगा

वाबस्ता है इस बज़्म से ही घर का तसव्वुर

उठ जाएगी जब बज़्म तो फिर घर न मिलेगा

पर्वाज़ ख़लाओं में मुबारक तुम्हें लेकिन

इक बार बिखर कर तो ये पैकर न मिलेगा

सर फोड़ने वाले रहें वल्लाह सलामत

कुछ दिन में इबादत को भी पत्थर न मिलेगा

हर ज़र्रा है फ़िरदौस-ए-नज़र हद-ए-नज़र तक

बेदार न होना कि ये मंज़र न मिलेगा

सैराब जो हैं उन की हवस और बढ़ी है

इस भीड़ में प्यासों को समुंदर न मिलेगा

तुम लुत्फ़-ए-मुलाक़ात को ख़्वाबों में बसा लो

ये लम्हा मसर्रत का बिछड़ कर न मिलेगा

हर शेर में इज़हार से एहसास हम-आग़ोश

इस दौर में 'साहिर' सा सुख़न-वर न मिलेगा

Sahir Hoshiarpuri
About the poet

Sahir Hoshiarpuri

Sahir Hoshiarpuri (5 March 1913 -18 December 1994 ) (Urdu: ساحِر ہوشیارپُوری‎) (Hindi: साहिर होशियारपुर), born Ram Parkash Sharma (Urdu: رام پرکاش‎) (Hindi: राम प्रकाश) was an Urdu poet from India. He wrote several poetry books; his main form was ghazal. More…

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like