न बादबान न कश्ती से प्यार करना है

शाहिदा लतीफ़शाहिदा लतीफ़

1 min read · 12.4K reads

न बादबान न कश्ती से प्यार करना है

हमें तो डूब के दरिया को पार करना है

हमारा काम तुम्हें राहतें बहम करना

तुम्हारा शग़्ल हमें बे-क़रार करना है

तुम्हारे दिल से जो निकली है ए'तिमाद की बात

ये बात है तो हमें ए'तिबार करना है

बहुत कठिन हैं जुदाई के मरहले सारे

दिल-ए-हज़ीं को मगर इंतिज़ार करना है

तख़य्युलात को रखना है 'शाहिदा' क़ाएम

बस एक ख़्वाब की बस्ती से प्यार करना है

शाहिदा लतीफ़
About the poet

शाहिदा लतीफ़

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like