कज-अदाई का लग गया धड़का

शहनाज़ परवीन शाज़ीशहनाज़ परवीन शाज़ी

1 min read · 12.4K reads

कज-अदाई का लग गया धड़का

ना-रसाई का लग गया धड़का

तब जुनूँ था किसी को पाने का

अब जुदाई का लग गया धड़का

ज़ब्त अब आख़िरी हदों पर है

लब-कुशाई का लग गया धड़का

बात फैली है मुस्कुराने से

जग-हँसाई का लग गया धड़का

वो तग़य्युर-पसंद है 'शाज़ी'

बेवफ़ाई का लग गया धड़का

शहनाज़ परवीन शाज़ी
About the poet

शहनाज़ परवीन शाज़ी

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाकुछ खिलौने कभी आँगन में दिखाई देतेकुछ खिलौने कभी आँगन में दिखाई देतेकाश हम भी किसी बच्चे को मिठाई देते— मुनव्वर रानातुम्हारा कहा सुना है मैंनेतुमने कहा—प्रेममैंने कहा—सचमुच!— ओम नागरमैं तुमसे प्रेम करता हूँमैं तुमसे प्रेम करता हूँइसका सबूत इससे बढ़कर क्या होगा कि— आलोक कुमार मिश्रामैं जहाँ रहता हूँएक संपूर्ण देश मरम्मत कर रहा है रास्तों की—काली ज़मीन पर सफ़ेद सरल रेखा के अक्षरों को— आर्यनील मुखोपाध्यायदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशी