तुमने कहा—प्रेम
मैंने कहा—सचमुच!
तुमने फिर कहा—प्रेम
मैंने कहा—सोच लो!
तुमने फिर से कहा—प्रेम
मैंने कहा—आँसू बहुत हैं!
तुमने एक बार फिर से कहा—प्रेम
मैंने कहा—सह सकोगे जुदाई
तुमने दुबारा फिर से कहा—प्रेम
मैं सोचता रहा नफ़रत के बारे में
तुम्हारा कहा सुना है मैंने।








