बहाना - नज़्म

शहनाज़ परवीन शाज़ीशहनाज़ परवीन शाज़ी

1 min read · 12.4K reads

सुनो

तुम क्यूँ नहीं कहते

मिरे आँसू तुम्हें तकलीफ़ देते हैं

मिरे दुख सुन के तुम भी बेबसी महसूस करते हो

मेरी आवाज़ की लर्ज़िश तुम्हें भी ख़ूँ रुलाती है

मेरे लहजे की नमनाकी तुम्हें बेचैन रखती है

मुझे मा'लूम है लेकिन ये सब तुम कह नहीं सकते

उसी लम्हे तुम्हें याद आने लगते हैं

कई बेहद ज़रूरी काम और फिर तुम

अचानक मुंक़ता' करते हो टेलीफ़ोन की लाइन

फिर एक मैसेज में लिखते हो

मुझे अफ़्सोस है पैकेज अचानक ख़त्म होने पर

तो फिर कल बात करते हैं

मगर मैं जानती हूँ इस बहाने को

मुझे मा'लूम है जानाँ

मिरे आँसू तुम्हें तकलीफ़ देते हैं

शहनाज़ परवीन शाज़ी
About the poet

शहनाज़ परवीन शाज़ी

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी