ग़ैर लगता रहा सगा भी कुछ

शहनाज़ नूरशहनाज़ नूर

1 min read · 12.4K reads

ग़ैर लगता रहा सगा भी कुछ

कोई अपना मगर हुआ भी कुछ

ऐ मिरे दिल मैं उम्र भर तेरी

सिर्फ़ सुनता रहा कहा भी कुछ

इंकिसारी अदब मोहब्बत भी

मुझ में सब है तो है अना भी कुछ

अपनी तक़दीर के लिखे को सब

बस मिटाते रहे मिटा भी कुछ

कुछ गुनहगार तो मैं हूँ लेकिन

है मुख़ालिफ़ मिरे हवा भी कुछ

एक ज़र्रा भी ऐ मिरे मालिक

है ज़मीं पर तिरे बिना भी कुछ

शहनाज़ नूर
About the poet

शहनाज़ नूर

View profile & all 9 Poems / Stories

More from शहनाज़ नूर

  1. किसी से हाथ किसी से नज़र मिलाते हुए

    किसी से हाथ किसी से नज़र मिलाते हुएमैं बुझ रही हूँ रवा-दारियाँ निभाते हुए

    12.4K reads
  2. लोगों में देख-भाल की आदत नहीं रही

    लोगों में देख-भाल की आदत नहीं रहीया आइनों की शहर में क़ीमत नहीं रही

    12.4K reads
  3. ताक़-ए-जाँ में तेरे हिज्र के रोग संभाल दिए

    ताक़-ए-जाँ में तेरे हिज्र के रोग संभाल दिएउस के बाद जो ग़म आए फिर हँस के टाल दिए

    12.5K reads
  4. हम-सफ़र ज़ीस्त का सूरज को बनाए रक्खा

    हम-सफ़र ज़ीस्त का सूरज को बनाए रक्खाअपने साए से ही क़द अपना बढ़ाए रक्खा

    12.4K reads
  5. हवा के हौसले ज़ंजीर करना चाहता है

    हवा के हौसले ज़ंजीर करना चाहता हैवो मेरी ख़्वाहिशें तस्वीर करना चाहता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like