एक खाऊँ
दो खाऊँ
या तीन खाऊँ
सुनने वाले शैख़-चिल्ली की ये बात हँसी में टाल गए
ताहम उस ने दजला-ओ-फ़ुरात का पानी पिया
और अब्बासियों के उगाए हुए अनाज से बनी रोटी खाई
एक एक लुक़्मा हलक़ से उतारते हुए
दूसरी रोटी पर झपटा
एक खाऊँ
दो खाऊँ
या तीन खाऊँ
सारी दुनिया चौकन्नी थी लेकिन ख़ामोश
चँद बिल्लियाँ ग़ुर्राईं
तो उन के सामने कुछ टुकड़े डाल दिए गए
अम्न-ए-आलम की बक़ा के लिए
शैख़-चिल्ली की नज़र अब तीसरी रोटी पर है
उस का अनाज कहाँ से आया
किन दरियाओं ने उसे गूँधा
आँच किस चूल्हे की लगती है
तवा किस लोहे का बना है
शैख़-चिल्ली भूक बढ़ती ही जा रही है
सुनने वाले उस की बात अब हँसी में नहीं टालते
बल्कि सहम जाते हैं और सोचते हैं
वो चौथी रोटी कौन सी है
जो शैख़-चिल्ली का लुक़्मा बनने वाली है








