अजीब ख़ौफ़ है जज़्बों की बे-लिबासी का

शहनाज़ नबीशहनाज़ नबी

1 min read · 12.4K reads

अजीब ख़ौफ़ है जज़्बों की बे-लिबासी का

जवाज़ पेश करूँ क्या मैं इस उदासी का

ये दुख ज़रूरी है रिश्ते ख़ला-पज़ीर हुए

अदा हुआ है मगर क़र्ज़ ख़ुद-शनासी का

न ख़्वाब और न ख़ौफ़-ए-शिकस्त-ए-ख़्वाब रहा

सबब यही है निगाहों की बे-हरासी का

कोई है अपने सिवा भी मसाफ़त-ए-शब में

सहर जो हो तो खुले राज़ ख़ुश-क़यासी का

वो सैल-ए-अश्क सिमटने लगा है शे'रों में

जिसे मिला न कोई रास्ता निकासी का

शहनाज़ नबी
About the poet

शहनाज़ नबी

View profile & all 0 Poems / Stories