अगली रुत की नमाज़ - नज़्म

शहनाज़ नबीशहनाज़ नबी

1 min read · 12.5K reads

मैं चाहती हूँ

कि अगली रुत में मिलूँ जो तुम से

जनम जनम की थकावटों के ख़ुतूत चेहरे से मिट चुके हों

क़दम क़दम इक सफ़र की पिछली अलामतें सब गुज़र चुकी हों

मलाल-ए-सहरा-नवर्दी पाँव के आबलों में सिमट चुका हो

मुसाफ़िरत की तमाम रंजिश

मिरे मसामों से धुल चुकी हो

किसी भी पत्थर का कोई धब्बा

किसी भी चौखट का कोई क़र्ज़ा

मिरी जबीं पर रहे न लर्ज़ां

मैं चाहती हूँ कि अगली रुत में मिलें जो हम तुम

दमक रहा हो यूँ मेरा दामन

कि तुम जो चाहो

नमाज़ पढ़ लो

शहनाज़ नबी
About the poet

शहनाज़ नबी

मूल नाम : शहनाज़ नबी LCCN : n97923745

View profile & all 37 Poems / Stories