मौसम - नज़्म

शहनाज़ मुज़म्मिलशहनाज़ मुज़म्मिल

1 min read · 12.4K reads

साल में आते मौसम चार

पतझड़ गर्मी सर्दी बहार

गर्मी का है अपना रंग

कर देती है सब को तंग

गर्मी जोबन पर जब आए

आ कर ये फ़स्लों को पकाए

गर्मी आए आम भी लाए

ये हम सब के दिल को भाए

ख़रबूज़े तरबूज़ भी आएँ

सब मिल बैठें काटें खाएँ

सर्दी का इक अपना मज़ा है

कोट स्वेटर पहन लिया है

कीनू मालटों की कसरत है

घर में चलता ये शर्बत है

अब्बू दफ़्तर से घर आएँ

मूंगफली चिलगोज़े लाएँ

बैठ के सब टी वी के आगे

कट कट कट कट खाते जाएँ

सर्दी का अब ज़ोर है टूटा

ख़ाली पत्तों से हर बूटा

तूफ़ाँ सर सर करते आएँ

पत्तों से आँगन भर जाएँ

पतझड़ आया ये बतलाएँ

मंज़र सब को ये दिखलाएँ

लो आया फूलों का मौसम

कलियाँ ख़ुशबू जुगनू शबनम

गुलशन कैसे झूम रहे हैं

पंछी डाल पे घूम रहे हैं

गीत फ़ज़ाएँ गाती जाएँ

हर सू रंग बिखराती जाएँ

मिल जाता है सब को सुख भी

रहता नहीं बाक़ी फिर दुख भी

हम मौसम को जान गए हैं

हम रब को पहचान गए हैं

शहनाज़ मुज़म्मिल
About the poet

शहनाज़ मुज़म्मिल

जन्म : फ़ैसलाबाद, पंजाब

View profile & all 16 Poems / Stories

More from शहनाज़ मुज़म्मिल

  1. दोस्त बन कर दोस्तों की बेवफ़ाई देखिए

    दोस्त बन कर दोस्तों की बेवफ़ाई देखिएकज-अदाई देखिए बे-ए'तिनाई देखिए

    12.4K reads
  2. जो थे मंज़िलों के फ़िराक़ में सभी रास्ते वो मिटा दिए

    जो थे मंज़िलों के फ़िराक़ में सभी रास्ते वो मिटा दिएसर-ए-शाम ही जो भड़क उठे वो अलाव मैं ने बुझा दिए

    12.4K reads
  3. वो सामने हों मिरे और नज़र झुकी न रहे

    वो सामने हों मिरे और नज़र झुकी न रहेमता-ए-ज़ीस्त लुटा कर कोई कमी न रहे

    12.4K reads
  4. ग़म मुझ से किसी तौर समेटा नहीं जाता

    ग़म मुझ से किसी तौर समेटा नहीं जातापहरा है मिरी सोच पे बोला नहीं जाता

    12.4K reads
  5. मिरी तरह से कहीं ख़ाक छानता होगा

    मिरी तरह से कहीं ख़ाक छानता होगावो अपनी ज़ात के सहरा में खो गया होगा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी