हिर्स-ओ-हवस के आगे न कुछ भी दिखाई दे
इंसान अपने क़द से भी छोटा दिखाई दे
अपने दिलों का खोट नज़र आता नहीं है
सिक्का पराया हो तो वो खोटा दिखाई दे
कोई तो ऐसा शख़्स मुझे ढूँड के ला दो
इंसानियत का बोझ जो ढोता दिखाई दे
क्या नाज़ुकी है आज दिल-ए-फ़ित्ना-साज़ की
ख़ुद को लगे जो ठेस तो रोता दिखाई दे
गर लहरों के मिज़ाज को समझे न नाख़ुदा
साहिल पे ही सफ़ीना डुबोता दिखाई दे
ज़ौक़-ए-जुनूँ में ख़ुद को फ़रामोश कर दिया
'शहनाज़' को आराम न होता दिखाई दे








