इश्क़ में तेरे कोह-ए-ग़म सर पे लिया जो हो सो हो

शाह नियाज़ अहमद बरेलवीशाह नियाज़ अहमद बरेलवी

1 min read · 12.4K reads

इश्क़ में तेरे कोह-ए-ग़म सर पे लिया जो हो सो हो

ऐश-ओ-निशात-ए-ज़िंदगी छोड़ दिया जो हो सो हो

अक़्ल के मदरसे से हो इश्क़ के मय-कदा में आ

जाम-ए-फ़ना व बे-ख़ुदी अब तो पिया जो हो सो हो

लाग की आग लग उठी पम्बा तरह सा जल गया

रख़्त-ए-वजूद जान-ओ-तन कुछ न बचा जो हो सो हो

हिज्र की सब मुसीबतें अर्ज़ कीं उस के रू-ब-रू

नाज़-ओ-अदा से मुस्कुरा कहने लगा जो हो सो हो

दुनिया के नेक-ओ-बद से काम हम को 'नियाज़' कुछ नहीं

आप से जो गुज़र गया फिर उसे क्या जो हो सो हो

शाह नियाज़ अहमद बरेलवी
About the poet

शाह नियाज़ अहमद बरेलवी

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like