जो रक़ीबों ने कहा तू वही बद-ज़न समझा

शाह नसीरशाह नसीर

1 min read · 12.4K reads

जो रक़ीबों ने कहा तू वही बद-ज़न समझा

दोस्त अफ़सोस न समझा मुझे दुश्मन समझा

ना-तवाँ वो हूँ कि बिस्तर पे मुझे देख के आह

तार-ए-बिस्तर कोई समझा कोई सोज़न समझा

तेग़-ए-क़ातिल जो मोहब्बत से लगी आ के गले

ताब को उस की मैं अपनी रग-ए-गर्दन समझा

अपने पाजामा-ए-कमख़्वाब की हर बोटी को

शम्अ-रू शब को चराग़-ए-तह-ए-दामन समझा

सुर्अत-ए-अबलक़-ए-अय्याम से ग़ाफ़िल था आह

दम-ए-आख़िर मैं उसे उम्र का तौसन समझा

ख़ार-ए-सहरा से छिदी जब कफ़-ए-पा मजनूँ की

ख़ाक-बेज़ी को वो ग़िर्बाल का रौज़न समझा

कमर-ए-यार का अज़-बस-कि जो रहता है ख़याल

दिल को मैं चीनी-ए-मू-दार का बर्तन समझा

गुल को मालूम न थी हस्ती-ए-फ़ानी अपनी

ऐ नसीम-ए-सहरी वक़्त-ए-शगुफ़्तन समझा

बिस्तर-ए-गुल से मुनक़्क़श जो हुआ उस का बदन

तन-ए-नाज़ुक पे वो फुलकारी की चिपकन समझा

जीते-जी चाहिए है आक़िबत-ए-कार की फ़िक्र

फ़ाएदा क्या अगर इंसाँ पस-ए-मुर्दन समझा

मीरज़ाई को न फ़रियाद ने छोड़ा ता-मर्ग

जीग़ा-ए-सर तुझे ऐ तेशा-ए-आहन समझा

अक्स-अफ़्गन है तिरे साग़र-ए-सहबा में ये ज़ुल्फ़

तू अबस ऐ बत-ए-मय-कश उसे नागन समझा

साया-ए-ज़ुल्फ़ ने उस के ये दिया धोका रात

चलने वालों ने जिसे अफ़ई-ए-रहज़न समझा

चश्म ने अपनी तरफ़ से तो सुझाई थी 'नसीर'

दिल न पर उस सितम-ईजाद की चितवन समझा

शाह नसीर
About the poet

शाह नसीर

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम