शाह आसिम के शेर

शाह आसिमशाह आसिम

1 min read · 12.4K reads

काफ़िर-ए-इश्क़ हुआ जब से मैं इस दहर में हूँ

है मिरे कुफ़्र से ये दीन और ईमाँ नाज़ाँ


आईना ले के देख ज़रा अपने हुस्न को

आएगी ये बहार-ए-गुलिस्ताँ ख़िज़ाँ में याद


इस्लाम और कुफ़्र हमारा ही नाम है

काबा कुनिश्त दोनों में अपना मक़ाम है


देख कर मुझ को तुझे क्यूँ है तहय्युर नासेह

मशरब-ए-इश्क़ है ये मज़हब-ए-इस्लाम नहीं


ला-मकाँ है वास्ते उन की मक़ाम-ए-बूद-ओ-बाश

गो ब-ज़ाहिर कहने को कलकत्ता और लाहौर है


है अयाँ रू-ए-यार आँखों में

छाई है क्या बहार आँखों में


उट्ठी है जब से दिल में मिरे इश्क़ की तरंग

शादी ओ ग़म हैं आगे मिरे दोनों एक रंग

शाह आसिम
About the poet

शाह आसिम

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश