इश्क़ के अक़्लीम में चाल-ओ-चलन कुछ और है

शाह आसिमशाह आसिम

1 min read · 12.4K reads

इश्क़ के अक़्लीम में चाल-ओ-चलन कुछ और है

है निराला ढंग वाँ का और अजाइब तौर है

ख़ून-ए-दिल पीती हैं वाँ और खाती हैं लख़्त-ए-जिगर

लुत्फ़ के बदले उठाने को जफ़ा-ओ-जौर है

उन की गलियों में नहीं होता गुज़र ही अक़्ल का

है जुनूँ का बंद-ओ-बस्त और आशिक़ी का दौर है

ज़िंदगी और मर्ग शादी और ग़म और नेक-ओ-बद

एक साँ हैं सब वहाँ लेकिन मक़ाम-ए-ग़ौर है

ला-मकाँ है वास्ते उन की मक़ाम-ए-बूद-ओ-बाश

गो ब-ज़ाहिर कहने को कलकत्ता और लाहौर है

आह-ओ-नाला की चला करती हैं वाँ तीर-ओ-सिनान

जो कि जाता है वहाँ रहता वहीं वो ठोर है

इब्तिदा में जीते जी मर जाना पड़ता है वहाँ

पर जो मर जाता है वाँ जीता वहीं फ़िल-फ़ौर है

हूँ मैं जान-ओ-दिल से 'आसिम' शाह-ए-ख़ादिम पर फ़िदा

इश्क़ के किश्वर में जिस की शान-ओ-शौकत और है

शाह आसिम
About the poet

शाह आसिम

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like