इस्लाम और कुफ़्र हमारा ही नाम है

शाह आसिमशाह आसिम

1 min read · 12.4K reads

इस्लाम और कुफ़्र हमारा ही नाम है

काबा कुनिश्त दोनों में अपना मक़ाम है

ये इश्क़ जिस का शोर है आलम में हैं हमीं

ये हुस्न हम हैं जिस की ये सब धूम धाम है

बन कर सुख़न ज़बान पे आलम की हैं हमीं

मसरूफ़ अपने ज़िक्र में बस हर इक दाम है

देखो जिस आँख में तो हमारा ही नूर है

हर कान में भरा ये हमारा कलाम है

जो कुश्तगान-ए-म'अरका-ए-तेग़-ए-इश्क़ हैं

उन के लिए ये आलम-ए-हस्ती दवाम है

कू-ए-सनम से हम को सरोकार है फ़क़त

वाइज़ तिरी बहिश्त को अपना सलाम है

'आसिम' न छोड़ो दामन-ए-ख़ादिम-सफ़ी कभूँ

मामूर जिस की फ़ैज़ से हर ख़ास-ओ-आम है

शाह आसिम
About the poet

शाह आसिम

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like