है दिल को मेरे आरिज़-ए-जानाँ से इर्तिबात

शाह आसिमशाह आसिम

1 min read · 12.4K reads

है दिल को मेरे आरिज़-ए-जानाँ से इर्तिबात

बुलबुल को जिस तरह हो गुलिस्ताँ से इर्तिबात

मुझ दर्द-मंद-ए-इश्क़ की तदबीर है अबस

होगा न मेरे दर्द को दरमाँ से इर्तिबात

बंदा हूँ इश्क़ का नहीं मज़हब से मुझ को काम

क्यूँकर करूँ मैं गबरू मुसलमाँ से इर्तिबात

है रब्त मुझ को कूचा-ए-जानाँ से रोज़-ओ-शब

मजनूँ को जिस तरह था बयाबाँ से इर्तिबात

मज़हब है मेरा इश्क़ और रिंदी है मेरा काम

है कुफ़्र से न मुझ को न ईमाँ से इर्तिबात

है रब्त मुझ को क़ामत-ए-जानाँ से जिस तरह

क़ुमरी का होवे सर्व-ए-गुलिस्ताँ से इर्तिबात

'आसिम' जहान में शह-ए-ख़ादिम के मैं सिवा

काफ़िर हूँ गर करूँ किसी इंसाँ से इर्तिबात

शाह आसिम
About the poet

शाह आसिम

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश