बे-ख़ुदी में अजब मज़ा देखा

शाह आसिमशाह आसिम

1 min read · 12.4K reads

बे-ख़ुदी में अजब मज़ा देखा

सिर्र-ए-मख़्फ़ी को बरमला देखा

आप ही गुल ही आप ही बुलबुल

उस को हर रंग-आश्ना देखा

कहता है आप समझे भी है आप

उस को हर शय में ख़ुद-नुमा देखा

सूरत-ए-क़ैस मैं हुआ मजनूँ

शक्ल-ए-लैला में ख़ुशनुमा देखा

आप ही बन के ईसा और मुर्दा

आप ही आप को जिला देखा

हो बर-अफ़रोख़्ता ब-सूरत-ए-शम्अ

शक्ल-ए-परवाना में जला देखा

साग़र-ए-बे-ख़ुदी से हो सरशार

हम ने हर शय में अब ख़ुदा देखा

आलम-ए-इश्क़ में कहें क्या हम

जल्वा-ए-हुस्न जा-ब-जा देखा

फ़ैज़-ए-ख़ादिम सफ़ी से ऐ 'आसिम'

उस को देखा जिसे न था देखा

शाह आसिम
About the poet

शाह आसिम

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like