चिलमन उठा के शब भी देखेगी अब सवेरा

सफ़ीया राग अलवीसफ़ीया राग अलवी

1 min read · 12.4K reads

चिलमन उठा के शब भी देखेगी अब सवेरा

वो सुब्ह बन रही है किरनों का इक बसेरा

ज़ुल्मत की वादियों में अंजान रास्तों पर

सूरज वो ढूँड लेगा जिस को मिला अंधेरा

वो ख़ुद ही आ गए हैं तक़दीर को सजाने

तारों को रास्ते में हम ने नहीं बिखेरा

ख़ामोशियों में धड़कन लिखती है इक तराना

लगता है अब सुहाना तन्हाइयों का डेरा

सौ बार गिर चुकी है नफ़रत की बर्क़ इस पर

इक बार भी न टूटा ये उल्फ़तों का घेरा

ऐ 'राग' ज़िंदगी की लिखनी जो दास्ताँ हो

लिखना किताब में तुम रौशन कोई सवेरा

सफ़ीया राग अलवी
About the poet

सफ़ीया राग अलवी

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

सारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानानानी का चश्माआसमान में टिम टिमाती नानी हँसती होंगी हमारे बचपने पर।हाँ!— फ़रीद ख़ाँजीवन-राग/1कमरे मेंपढ़ता हूँ— ब्रजरतन जोशीमालगाड़ियों का नेपथ्यरेलवे स्टेशनों की समय सारिणी मेंकहीं नहीं होतीं वे नामज़द।— हेमंत देवलेकरपेड़ों का अंतर्मनकल मानसून की पहली बरसात हुईऔर आज यह दरवाज़ा ख़ुशी से फूल गया है— हेमंत देवलेकर