साथ मेरे दिल-ए-तबाह तो है
मेरे ग़म का ख़ुदा गवाह तो है
और क्या चाहिए ज़माने को
सरसरी एक रस्म-ओ-राह तो है
मुझ को तन्हाई तो मयस्सर है
सो मिरी इक पनाह-गाह तो है
क्यों करूँ एहतिमाम रौशनी का
साथ मेरे शब-ए-सियाह तो है
तुम ने सोचा है क्या कभी 'शबनम'
ज़ुल्म सहना भी इक गुनाह तो है








