ये अपने आप पे ताज़ीर कर रही हूँ मैं

शबाना यूसुफ़शबाना यूसुफ़

1 min read · 12.4K reads

ये अपने आप पे ताज़ीर कर रही हूँ मैं

कि अपनी सोच को ज़ंजीर कर रही हूँ मैं

हवाओं से भी निभानी है दोस्ती मुझ को

दिए का लफ़्ज़ भी तहरीर कर रही हूँ मैं

न जाने कब से बदन थे अधूरे ख़्वाबों के

तुम्हारी आँख में ताबीर कर रही हूँ मैं

दरीचा खोले हुए रंग और ख़ुशबू का

सुहानी-शाम को तस्वीर कर रही हूँ मैं

दुआएँ माँग रही हूँ हवा रहे जाहिल

घरोंदा रेत पे तामीर कर रही हूँ मैं

वो मुंतज़िर है मिरा कब से ख़ुद पे रात ओढ़े

'शबाना' सुब्ह सी ताख़ीर कर रही हूँ मैं

शबाना यूसुफ़
About the poet

शबाना यूसुफ़

उपनाम : ''शबाना''

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँ