क्यूँ यक़ीं रक्खें ख़याल-ओ-ख़्वाब पर

रूमाना रूमीरूमाना रूमी

1 min read · 12.4K reads

क्यूँ यक़ीं रक्खें ख़याल-ओ-ख़्वाब पर

जम न जाए गर्द-ए-ग़म आ'साब पर

पीटते रहना लकीरें है अबस

ग़ौर करना चाहिए अस्बाब पर

लिख रहा है रौशनी की दास्ताँ

इक दिया जलता हुआ मेहराब पर

अपने दुख का माजरा छेड़ा नहीं

ये मिरा एहसान है अहबाब पर

तुम भी दुनिया वालों जैसे हो गए

पड़ गई थी क्या नज़र सुरख़ाब पर

कश्तियाँ 'रूमी' डुबोते हम रहे

तोहमतें लगती रहें गिर्दाब पर

रूमाना रूमी
About the poet

रूमाना रूमी

उपनाम : 'रूमी' मूल नाम : रूमाना रूमी

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी