गली में डाक्टर दंपती और उनकी नई कार

ऋतुराजऋतुराज10 Sept 1940

1 min read · 12.4K reads

रोगी काया के भीतर से निकाली है

सोने की पिटारी उन दोनों ने

अपाहिज दुनिया की पीली आँखों से

चुराए हैं अंतरिक्ष के सपने

डाक्टर दंपती ने छीना है स्वास्थ्य-लाभ और वैभव

दु:ख की गाड़ी में फँसे मुसाफ़िर इंतज़ार करते हैं

उनके ठहरने का

मैं कोई बुद्ध नहीं था कि मृत्युपूर्व की यंत्रणा देखकर

सुनकर रौरव का हाहाकार

दार्शनिक हो जाता

मेरे घर के सामने का पेड़ तो न जाने कब का

कुल्हाड़ी की चोट से धराशाई हो चुका था

फ़िलहाल मैं खड़ा था, स्टेशन पर

रुकी इस पीड़ा की गाड़ी को देखता

हर बुढ़िया थी मेरी माँ

हर बूढ़ा फ़ालिज में चीख़ता मेरा बाप था

शराब पीकर पीट रहा था औरत को

वह मेरा भाई था

चटाई में लपेटे बच्चे की लाश

चुपचाप लिए जा रहे थे जो लोग

वे सब मेरे मोहल्ले के लोग थे

उस डाक्टर दंपती को चाभी मिल गई थी स्वर्ग की

नरक की गलियों के बीच तैरती उनकी नई कार के

फाटक पर लिखा था—

‘अपनी आँखें दान करके मनुष्यजाति की सेवा करें’

मेरी आँखों, तुम्हें हुआ क्या है?

संपन्न चतुर लोगों द्वारा प्रयुक्त सेवाभावी भाषा का

गूढ़ार्थ तुरंत पढ़ लेती हो

मेरी किडनियों, शुद्धिकरण के लिए तुम कितनी सक्षम हो!!

मेरी बुद्धि, तुम कितनी प्रखर हो कि अधिक दु:खियों के बीच

पहचान लेती हो कम दु:खियों को!!

ऋतुराज
About the poet

ऋतुराज

View profile & all 61 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीस्मृतिजैसे-जैसे उमर बढ़ती जाती है हमारे दिमाग़ में स्मृतियोंका ख़ज़ाना बनने लगता है। ख़ज़ाने में लगातार और-और— भगतसिंह सोनीजिस रास्ते गए वेबोली भिक्षुणी “—सुनों! एक दिन इसी रास्ते गए वहएक बालिका—वेश्या के उनके पैर पर माथा टेकते, उसे— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायतुम्हेंलगता है पृथ्वी में समस्त दृश्य ही है पुनरावृत्तियों कामनुष्य रहेगा बैठा, घास पर उसका प्रेम— बिप्लव चौधुरीमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्य