दिल की धड़कन
सिर्फ़ अपने ही लिए धड़कती है
दिल की भाषा
सिर्फ़ अपने को ही करती है परिभाषित
दिल की आवाज़
सिर्फ़ अपने ही लिए निकलती है
दिल की चाहत
सिर्फ़ अपने ही लिए होती है
दिल से उपजी संवेदना
सिर्फ़ अपने लिए ही होती है प्रकट
दिल से किया गया प्यार
सिर्फ़ अपने ही लिए तड़पता है
दिल से दिल का मिलना
नहीं है दिल का मिलना
इसलिए हर दिल से दूर जा रहा है कोई
क्योंकि वह सिर्फ़ अपने ही लिए जा रहा है
दिल के लिए नहीं!








