तुमने छुआ था मेरा जब हाथ चुपके-चुपके - ऋषिपाल धीमान ऋषि

ऋषिपाल धीमान ऋषिऋषिपाल धीमान ऋषि

4 min read · 12.4K reads

तुमने छुआ था मेरा जब हाथ चुपके-चुपके
कितने मचल उठे थे जज्बात चुपके-चुपके।

बिखरे हुए हैं ख़्वाबों के फूल सहने दिल में
आया था दिल के घर में कोई रात चुपके-चुपके।

बस्ती में ख़्वाहिशों की हलचल मचा गए हैं
वो इक झलक की देके सौग़ात चुपके-चुपके।

क्या जाने खौफ़ क्या है उनके जहन में यारो?
करते हैं आजकल वो हर बात चुपके-चुपके।

वो भी नहीं बताते अब दर्द अपने दिल का
और हम भी सह रहें हैं सदमात चुपके-चुपके।

आँखों का पानी देखा, देखी नहीं है तुमने
अन्दर जो हो रही है बरसात चुपके-चुपके।

यूँ कहने को तो मुझसे ही मिलने आए हैं वो
पर देखते हैं मेरी औक़ात चुपके-चुपके।।
ऋषिपाल धीमान ऋषि
About the poet

ऋषिपाल धीमान ऋषि

View profile & all 6 Poems / Stories

More from ऋषिपाल धीमान ऋषि

  1. शबनमी अहसास - ऋषिपाल धीमान ऋषि

    धूल, धुआँ, गुब्बार,तेज़ाब ही तेज़ाब,

    12.4K reads
  2. क्यों फासिले-से आ गए हैं अब दिलों के बीच - ऋषिपाल धीमान ऋषि

    क्यों फासिले-से आ गए हैं अब दिलों के बीचभरनी हैं कुछ मुहब्बतें इन फासिलों के बीच।

    12.4K reads
  3. खुले ही रहते थे जब दिल के द्वार आँगन में - ऋषिपाल धीमान ऋषि

    खुले ही रहते थे जब दिल के द्वार आँगन मेंतो ख़ुशियाँ आती थीं बाँधे कतार आँगन में।

    12.4K reads
  4. मुझको रोके थी अना और यार कुछ मगऱूर था - ऋषिपाल धीमान ऋषि

    मुझको रोके थी अना और यार कुछ मगऱूर थाजिस्म से था सामने लेकिन वो दिल से दूर था।

    12.3K reads
  5. समझेगा कोई कैसे असरार ज़िंदगी के - ऋषिपाल धीमान ऋषि

    समझेगा कोई कैसे असरार ज़िंदगी केहोते नहीं हैं रस्ते हमवार ज़िंदगी के।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like