खुले ही रहते थे जब दिल के द्वार आँगन में - ऋषिपाल धीमान ऋषि

ऋषिपाल धीमान ऋषिऋषिपाल धीमान ऋषि

4 min read · 12.4K reads

खुले ही रहते थे जब दिल के द्वार आँगन में
तो ख़ुशियाँ आती थीं बाँधे कतार आँगन में।

मकान ख़ाली है कोई यहाँ नहीं रहता
बता रहे हैं मुझे बिखरे खार आँगन में।

हैं भाई-भाई भी दुश्मन ज़मीनों ज़र के लिए
न प्यार मिलता है ना एतबार आँगन में।

लगा यों बाप को दिल उसका टुकड़े-टुकड़े हुआ
जब उसके बेटों ने खींची दिवार आँगन में।

नगर जो फैले तो आँगन सिकुड़ गए ऐसे
कि छज्जे होने लगे हैं शुमार आँगन में।

चुगेंगीं आके इन्हें अम्नो चैन की चिड़ियाँ
बिखेर प्यार के दाने तू यार आँगन में।

ऋषी मकानों में आँगन ही अब नहीं मिलते
बिखेरूँ कैसे भला अब मैं प्यार आँगन में।
ऋषिपाल धीमान ऋषि
About the poet

ऋषिपाल धीमान ऋषि

View profile & all 6 Poems / Stories

More from ऋषिपाल धीमान ऋषि

  1. शबनमी अहसास - ऋषिपाल धीमान ऋषि

    धूल, धुआँ, गुब्बार,तेज़ाब ही तेज़ाब,

    12.4K reads
  2. क्यों फासिले-से आ गए हैं अब दिलों के बीच - ऋषिपाल धीमान ऋषि

    क्यों फासिले-से आ गए हैं अब दिलों के बीचभरनी हैं कुछ मुहब्बतें इन फासिलों के बीच।

    12.4K reads
  3. तुमने छुआ था मेरा जब हाथ चुपके-चुपके - ऋषिपाल धीमान ऋषि

    तुमने छुआ था मेरा जब हाथ चुपके-चुपकेकितने मचल उठे थे जज्बात चुपके-चुपके।

    12.4K reads
  4. मुझको रोके थी अना और यार कुछ मगऱूर था - ऋषिपाल धीमान ऋषि

    मुझको रोके थी अना और यार कुछ मगऱूर थाजिस्म से था सामने लेकिन वो दिल से दूर था।

    12.3K reads
  5. समझेगा कोई कैसे असरार ज़िंदगी के - ऋषिपाल धीमान ऋषि

    समझेगा कोई कैसे असरार ज़िंदगी केहोते नहीं हैं रस्ते हमवार ज़िंदगी के।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like