समझेगा कोई कैसे असरार ज़िंदगी के - ऋषिपाल धीमान ऋषि

ऋषिपाल धीमान ऋषिऋषिपाल धीमान ऋषि

3 min read · 12.4K reads

समझेगा कोई कैसे असरार ज़िंदगी के
होते नहीं हैं रस्ते हमवार ज़िंदगी के।

ये कौन-सी है बस्ती ये कौन-सा जहाँ है
ख़तरे में दीखते हैं आसार ज़िंदगी के।

जब इक ख़ुशी मिली तो सौ गम़ भी साथ आए
ऐसे रहे हैं अब तक उपकार ज़िंदगी के।

अपना ही हाथ जैसे अपने लहू में तर है
देखें हैं रंग ऐसे सौ बार ज़िंदगी के।

सारी उमर हैं तरसे ख़ुद ही से मिलने को हम
कुछ इस तरह निभाए किरदार ज़िंदगी के।

इक भूख से बिलखते बच्चे ने माँ से पूछा
क्या सच में हम नहीं हैं हक़दार ज़िंदगी के।

ऋषि जिसने ज़िंदगी के सब फऱ्ज थे निभाए
क्यों उसको मिल न पाए अधिकार ज़िंदगी के।
ऋषिपाल धीमान ऋषि
About the poet

ऋषिपाल धीमान ऋषि

View profile & all 6 Poems / Stories

More from ऋषिपाल धीमान ऋषि

  1. शबनमी अहसास - ऋषिपाल धीमान ऋषि

    धूल, धुआँ, गुब्बार,तेज़ाब ही तेज़ाब,

    12.4K reads
  2. क्यों फासिले-से आ गए हैं अब दिलों के बीच - ऋषिपाल धीमान ऋषि

    क्यों फासिले-से आ गए हैं अब दिलों के बीचभरनी हैं कुछ मुहब्बतें इन फासिलों के बीच।

    12.4K reads
  3. खुले ही रहते थे जब दिल के द्वार आँगन में - ऋषिपाल धीमान ऋषि

    खुले ही रहते थे जब दिल के द्वार आँगन मेंतो ख़ुशियाँ आती थीं बाँधे कतार आँगन में।

    12.4K reads
  4. तुमने छुआ था मेरा जब हाथ चुपके-चुपके - ऋषिपाल धीमान ऋषि

    तुमने छुआ था मेरा जब हाथ चुपके-चुपकेकितने मचल उठे थे जज्बात चुपके-चुपके।

    12.4K reads
  5. मुझको रोके थी अना और यार कुछ मगऱूर था - ऋषिपाल धीमान ऋषि

    मुझको रोके थी अना और यार कुछ मगऱूर थाजिस्म से था सामने लेकिन वो दिल से दूर था।

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like