मुझको रोके थी अना और यार कुछ मगऱूर था - ऋषिपाल धीमान ऋषि

ऋषिपाल धीमान ऋषिऋषिपाल धीमान ऋषि

3 min read · 12.4K reads

मुझको रोके थी अना और यार कुछ मगऱूर था
जिस्म से था सामने लेकिन वो दिल से दूर था।

मैं मदद के वास्ते नाहक वहाँ चीखा किया
घर पड़ौसी के न जाने का जहाँ दस्तूर था।

हाथ मेरे दोस्तो इस जुर्म में काटे गए
ताज के कारीगरों में मैं भी इक मजदूर था।

हाथ में सैयाद के मैं क्यों नहीं आता भला
पंख थे ज़ख्मी मेरे और मैं थकन से चूर था।

क्यों मुझे मिलती तरक्की आज के माहौल में
सर झुकाना दुम हिलाना कुछ नहीं मंजूर था।
ऋषिपाल धीमान ऋषि
About the poet

ऋषिपाल धीमान ऋषि

View profile & all 6 Poems / Stories

More from ऋषिपाल धीमान ऋषि

  1. शबनमी अहसास - ऋषिपाल धीमान ऋषि

    धूल, धुआँ, गुब्बार,तेज़ाब ही तेज़ाब,

    12.4K reads
  2. क्यों फासिले-से आ गए हैं अब दिलों के बीच - ऋषिपाल धीमान ऋषि

    क्यों फासिले-से आ गए हैं अब दिलों के बीचभरनी हैं कुछ मुहब्बतें इन फासिलों के बीच।

    12.4K reads
  3. खुले ही रहते थे जब दिल के द्वार आँगन में - ऋषिपाल धीमान ऋषि

    खुले ही रहते थे जब दिल के द्वार आँगन मेंतो ख़ुशियाँ आती थीं बाँधे कतार आँगन में।

    12.4K reads
  4. तुमने छुआ था मेरा जब हाथ चुपके-चुपके - ऋषिपाल धीमान ऋषि

    तुमने छुआ था मेरा जब हाथ चुपके-चुपकेकितने मचल उठे थे जज्बात चुपके-चुपके।

    12.4K reads
  5. समझेगा कोई कैसे असरार ज़िंदगी के - ऋषिपाल धीमान ऋषि

    समझेगा कोई कैसे असरार ज़िंदगी केहोते नहीं हैं रस्ते हमवार ज़िंदगी के।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like