प्रेम बना रहे - ऋषभ देव शर्मा

ऋषभ देव शर्माऋषभ देव शर्मा4 Sept 1957

6 min read · 12.4K reads

खेत को देखना
किसी बड़े कलाकार के चित्र को
देखने जैसा है

विशाल काली पृष्ठभूमि
जिस पर हरी धारियाँ
मानो सावन में धरती ने
ओढ़ा हो लहरिया

फलक ही फलक तो है सारा जहान
ऊपर नीला उजला
विरूप में भी तरह तरह के
पैटर्न रचता
सूरज तक से छेड़खानी करता

फलक है स्याह-सफ़ेद
रुकी हुई फ़िल्म जैसा
शहर के समूचे परिदृश्य में
एक कैनवास है रंगीन
धुले-भीगे शिल्प का
और सारे प्राणी उनका यातायात
बिन्दुओं के सिमटने-फैलने का
बेचैन वृत्ताकार है

फलक हैं वृक्षों के
आकाश छूते छत्र

वे चिड़ियाँ जो ख़ामोशी से
दूसरी चिड़ियों को उड़ता देख रही हैं

गोकि दूर झील का झिलमिलाता
पानी और यथास्थित धुन्ध
इस विराट फ्रेम को बाँधता है
लेकिन जो उस किसान ने
सोयाबीन में रचा है
बाहर फूटा पड़ रहा है

कहता है
जब तक रूप गतिशील नहीं होता
जब तक रंग ख़ुद-ब-ख़ुद
रूपाकार नहीं बनता
जब तक उपयोगिता सिद्ध नहीं होती
किसी सृष्टि की
तब तक आशा और प्रतीक्षा में
ठहरा रहेगा समय

अस्तित्व की निरपेक्षता में
वह भी एक फलक ही तो है
ऋषभ देव शर्मा
About the poet

ऋषभ देव शर्मा

View profile & all 64 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुरसपनों की लाशेंशायद हम एक ऐसी दुनिया से विदा लेंगे जहाँ,क़ातिल ख़ुद से ही बरी कर लेता है ख़ुद को।— फ़रीद ख़ाँमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्यपृथ्वी मेरी कवितामेरी क़लम लोहार के हाथ का हथौड़ा, ठोंक-पीट कर बनाता हूँ शब्दकिसान के फाल जैसा पैना; हलरेखा में सोने की सीता,— हीरेन भट्टाचार्य